ब्राह्मण समाज को दरकिनार कर पिछोर से फिर प्रीतम लोधी को भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार

पिछोर। जैसे जैसे चुनाब नजदीक आता जा रहा है दोनों ही प्रमुख दल अपने अपने स्तर पर तैयारीयों में जुटे हुए है। इसी बीच आज भाजपा द्धारा एक सूची जारी की गई है। मध्यप्रदेश में इन 39 सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पडा था उन सीटों पर आज भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इस सूची में शिवपुरी विधानसभा के पिछोर सीट का भी नाम है।​ जिसमें ब्राह्मण समाज को अभ्रद व्यवहार करने बाले भाजपा नेता जो लगातार इस सीट से चुनाब हारते आ रहे हैै उन्ही पर केपी सिंह कक्काजू के किले में भेद करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस सूची में भाजपा ने ​प्रीतम लोधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रीतम लोधी ने पिछोर में एक प्रायवेट कार्यक्रम में ब्राह्मणों को लेकर अमर्यादित टिप्पडी की थी। जिसके चलते भाजपा ने इस मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए इन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्काशित कर दिया था। उसके बाद यह ओवीसी महासभा के बैनरतले पूरे भारत में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ​ग्वालियर में इन्होंने एक पार्टी में हथियारों के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया था।

जिसके चलते तत्काल प्रभाब से प्रशासन ने इस जुलूस में शामिल 14 लोगों के शस्त्र लायसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किए थे। इन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी अर्मादित टिप्पडी की थी। उसके बाद यह मामला लगातार तूल पकडता रहा और यह एक दलितों और पिछडो की आड में भाजपा को धमकाने लगे और भाजपा इनकी इस धमकी से डर भी गई और 6 साल से निष्काशन के अपने ही आदेश को ठेंगा दिखाते हुए उन्होंने इन्हें फिर से भाजपा में शामिल कर लिया। भाजपा के इस निर्णय से ​पूरे प्रदेश के ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश हैं। आज उन्होने अपना टिकिट फायनल होते ही सबसे पहले मंदिर पर पूजा अर्चना कर अपनी तैयारी शुरू की है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *