गांधीवादी प्रदर्शन: पानी की समस्या को लेकर पार्षद विजय बिंदास ने ठेकेदार को सदबुद्धि देने महिलाओं के साथ वोर पर कराया भजन ​कीर्तन

शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी नगर पालिका भ्रष्टाचार की गढ बनी हुई है। हालात यह है कि भाजपा की नगर पालिका अध्यक्ष होने के बाद भी भाजपा के पार्षदों के बार्डो में ही काम नहीं हो पा रहे है। जिसके चलते नगर में जनता में दिन व दिन आक्रोश बडता जा रहा है। हालात यह है कि पार्षद नगर पालिका प्रशासन से मिलकर भी जनता की मूलभू​त ​सुविधाओं जैसे पानी,सफाई और बिजली तक की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं कर पा रहे है। जिसके चलते अब शिवपुरी में भाजपा के पार्षदों की यह हालात हो गई है कि अब उन्हें भी अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर सडक पर उतरना पड रहा है।

दरअसल शिवपुरी नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 20 के राजपुरा रोड पर स्थिति बोर पिछले दाे महीनों से खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। खराब पड़े बोर को सुधरवाने के लिए वार्ड के पार्षद विजय विंदास अब तक नगर पालिका सीएमओ, अध्यक्ष सहित क्षेत्रीय नेताओं से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद आज दिनांक तक बोर को नगर पालिका द्वारा ठीक नहीं कराया गया है। जिसके चलते आज पार्षद विजय विंदास ने इस बंद पडे बोर को फूलमाला पहनाकर नरियल से पूजन किया। उसके बाद वार्ड की आधा सैकडा से अधिक महिलाओं ने यहां जमींन पर फर्स बिछाकर ठेकेदार और नगर पालिका प्रशासन की सदवुद्धि के लिए भजन कीर्तन किए, उसके बाद केले के फल भी वार्ड बासियों को वितरित किए।

खास बात यह है कि वार्ड के पार्षद विजय शर्मा भाजपाई है और नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा भी भाजपाई है। नगरीय सरकार में डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भाजपा पार्षद की सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते आज वार्ड वासियों ने सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह इस बोर को सही करवाने की सद्बुद्धि दे।

पार्षद विजय शर्मा ने ठेकेदार पर लापरवाही और नपा सीएमओ सहित नपा अध्यक्ष पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं। वार्ड के लोगों ने प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर बोर को ठीक नहीं कराया गया तो वह अभी तो मोहल्ले की सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन कर रहे हैं, अल्टीमेटम पीरियड खत्म होने के बाद शहर की मुख्य सड़क पर बैठकर भजन कीर्तन करेंगे।

यहां बता दे कि इन दिनो शिवपुरी नगर पालिका की हालात बद से बदतर है। यहां कांग्रेस तो छोडों भाजपाई पार्षदों की भी सुनवाई नहीं हो रही। जिसके चलते पार्षदों में दिन व दिन आक्रोश बढता जा रहा है। हालात यह है कि जब पार्षदों की ही सुनवाई नहीं हो रही तो फिर जनता की हालात क्या होगी यह समझ से परे है। शिवपुरी नगर पालिका या यू कहें कि नरक पालिका की स्थिति किसी से भी छुपी नहीं है। ​नगर पालिका अध्यक्ष एक ऐसे ठेकेदार को झेलने पर उतारू है जो जनता के बीच त्राहि त्राहि मचाने पर उतारू है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *