गोवर्धन सेक्टर पर पदस्थ महिला पर्यवेक्षक का विदाई समारोह हुआ आयोजित, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

बैराड़। बैराड़ तहसील क्षेत्र के गोवर्धन में पदस्थ महिला बालविकास पर्यवेक्षक का विदाई समारोह बीते रोज बैराड़ में आयोजित किया गया। जहां सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सॉल श्रीफल भेंट कर माला पहनाकर पर्यवेक्षक को सम्मानित कर विदाई दी।
महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कृष्णा शर्मा जो कि गोवर्धन पर पदस्थ हैं और अब उनका रिटार्यमेंट हो गया है। बीते रोज रविवार को दोपहर 2 बजे बैराड़ में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर उनको सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि कृष्णा शर्मा का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समय से पर्यवेक्षक तक का कार्यकाल सराहनीय रहा है। इसके साथ ही सभी ने उनको सॉल श्रीफल व मिठाई खिलाकर सम्मानित करते हुए विदाई दी।
इस दौरान आंगन बाड़ी कार्यकर्ता नंदो शर्मा, ललिता तोमर, कुसुम गुप्ता, मंगला शर्मा, रजनी तोमर, अदि दर्जनभर से अधिक की संख्या में कार्यकता उपस्थित रहीं।