शिवपुरी में टॉयलेट एक प्रेम कथा दोहराई: ससुराल में टॉयलेट नहीं थी, 3 माह से ससुराल नहीं जा रही थी,पति बोला टॉयलेट बनबाउंगा

शिवपुरी। शिवपुरी में शिवपुरी में परिवार परामर्श केंद्र के शिविर का आयोजन पुलिस कम्युनिटी में किया गया। शिविर में 9 प्रकरणों में से 6 में राजीनामा हुआ। 3 प्रकरण में समझौता न होने के कारण कार्यवाही के लिए महिला प्रकोष्ठ के सुपुर्द कर दिए गए। एक प्रकरण में एक दम्पति के बीच हुए राजीनामे के बाद एक पिता ने अपनी नवजात बेटी को गोद में उठाकर चूम लिया। जिसे देख सबकी आंखें भर आईं।

टॉयलेट एक प्रेमकथा शिवपुरी में दोहराई
शिविर में आज रोचक मामला दिनारा से सामने आया। जहां दिनारा की रहने वाली 24 साल की एक महिला पति से हुए विवाद के बाद तीन माह से अपने मायके में रह रही है। महिला की शादी झांसी के रहने वाले बद्री के साथ हुई थी दोनों के एक डेढ़ साल का बच्चा भी है। इन दोनों पति-पत्नी में विवाद का कारण घर में शौचालय का ना होना था। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी हुई थी। तब उसकी ससुराल में शौचालय था बाद में दोनों दूसरे मकान में रहने लगे। उस घर में शौचालय नहीं था।

शौचालय को लेकर हुए विवाद के बाद से महिला अपने पति को छोड़कर तीन महीने से मायके में रह रही थी। शिविर में काउंसलरों की समझाइश के बाद यह तय किया गया कि महिला का पति पहले घर में शौचालय का निर्माण कराएगा। इसके बाद वह अपनी पत्नी को अपने साथ ले जा सकता है। इस बात से दंपति भी सहमत हो गए।

फोन पर बात करने को लेकर था एक-दूसरे पर शक
एक मामले में शिवपुरी की रहने वाले शासकीय शिक्षक का विवाह जबलपुर की रहने वाली महिला के साथ हुआ था। दोनों को ही आंखों से कम दिखाई देता है। वर्तमान में महिला लखनऊ के एक हॉस्टल में रहकर ब्रेल लिपि के माध्यम से पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी कर रही है। इन दोनों के बीच में भी विवाद का कारण मोबाइल पर बात करने को लेकर पैदा हुए शक का था। काउंसलर की समझाइश के बाद पति पत्नी के बीच में गिले-शिकवे दूर हुए और वह एक साथ रहने को तैयार हो गए। पति अपनी पत्नी की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठाएगा और उसका पूरा ख्याल रखेगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *