पति घर पर सो रहा था,गांव का ही आरोपी घर में घुस आया, महिला चिल्लाई तो भाग गया

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव से आ रही है। जहां एक महिला ने अपने ही गांव के एक युवक पर छेडछाड का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ गांव के ही युवक ने सुबह 4 बजे घर में घुसकर छेडछाड की बारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार टीला गांव में एक 25 साल की महिला अपने पति के साथ अपने घर में सो रही थी। तभी गांव का ही आरोपी विजय सेन सुबह 4 बजे महिला के घर में घुस आया और महिला को अकेली समझकर उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। जिसके चलते महिला चिल्लाई तो महिला का पति जाग गया। महिला के पति को जागता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेडछाड की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
Advertisement