गर्भवती महिला के साथ मारपीट : गर्भ गिर गया, 3 माह से थी गर्भवती, पति-बोला आरोपियोें ने मेरी पत्नि के साथ की है छेड़छाड़ व मारपीट

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है जहां ​एक युवक ने अपनी गर्भबती पत्नि के साथ मारपीट के मामले में एसपी से शिकायत की है। महिला के पति ने शिकायत करते हुए बताया कि पुलिस द्धारा आरोपियोेेेेें पर उचित धाराओं में मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया है। पीडिता के पति ने बताया कि मेरी पत्नि गर्भवती थी। उसके साथ गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। जिससे उसका गर्भ गिर गया। महिला के पेट में दो—तीन माह का गर्भ पल रहा था। महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला-पुरुष के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना थाना क्षेत्र गूड़र गांव की निवासी महिला के पति ने बताया कि 12 जुलाई सुबह मेरी पत्नी शौच के लिए गई थी। तब गांव के भगवान पाल और सेंधपाल ने उससे छेड़छाड़ का प्रयास किया, पत्नी उनके चंगुल से बचकर घर भाग आई थी। इसके बाद दोपहर में पत्नी घर में अकेली थी उस समय आरोपी भगवान पाल, शिशुपाल, सेंधपाल और भगवान पाल की पत्नी यशोदा पाल मेरे घर आए और पत्नी के साथ जमकर मारपीट की।

महिला के पति ने बताया कि मेरी पत्नी 2 से 3 माह की गर्भवती थी। मारपीट के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसे पेट में दर्द हो रहा था। डॉक्टरों ने जांच की तो पेट में पल रहे बच्चे को मृत बता दिया। महिला के पति ने खनियाधाना पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उचित धाराओं में कार्रवाई नहीं की। इसलिए मैं एसपी से गुहार लगाने आया हूं।

खनियाधाना थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि महिला शौच के लिए आरोपियों के खेत में गई थी। इस दौरान महिलाओं के बीच पहले विवाद हो गया। विवाद में दोनों महिलाओं के पति भी आपस में झगड़ गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से एसटी-एससी एक्ट सहित मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *