बडी खबर: सियाचीन बॉर्डर पर फंसे शिवपुरी के 12 तीर्थयात्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया से लगाई मदद की गुहार

शिवपुरी। खबर हिमाचल प्रदेश से आ रही है। जहां बीते तीन दिन हो रही तेज बारिश और बर्फवारी के चलते यहां तबाही मची हुई है। इस तबाही के बीच शिवपुरी के 12 युवाओं को जत्था यहां फस गया है। लैंड स्लाईड और बर्फबारी के चलते रास्ता बंद है। यह सभी यात्री तीन दिन से यहां फंसे हुए है। इन यात्रियों का कहना है कि यहां प्रशासन कोई मदद नहीं कर रहा। साथ ही यहां रास्ता बंद होने के चलते आसपास के होटलों और ढाबों पर भी राशन खत्म हो गया है। जिसके चलते इन यात्रियों ने प्रशासन सहित ज्योतिरादित्य सिंधिया से मदद की गुहार लगाई है।
बताया जा रहा है कि शिवपुरी के 12 यात्री अमरनाथ यात्रा पर गए हुए थे। सभी यात्री अमरनाथ की यात्रा कर लेह मनाली होते हुए शिवपुरी आ रहे थे तभी रास्ते में लेह मनाली बॉर्डर सरचु टॉप बरालचाला के पास 15 हज़ार फुट पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो जाने से फंस गए। ये सभी यात्री तीन दिन से फसे हुए है ये सभी यात्री जिस ढावे से राशन ले रहे थे उसका भी रासन ख़त्म होने लगा है।
ये यात्री मनाली से 180 किमी पहले फंसे है मनाली में भी अधिक बारिश होने से कई सड़क टूट गई है और कई पुल बह गए है लेह तरफ़ बापस जाने बाला रास्ता भी बर्फ़बारी होने से रुक गया है पीआरओ का कहना है की अभी 4 दिन और इंतज़ार करना पड़ सकता है लगातार हो रही बारिश से परेशानी और बड़ती जा रही है। फंसे यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और शासन प्रशासन से मदद की मांग की है।
यह यात्री फंसे हुए है
अनिल शर्मा अन्नी पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष,पारम सिंह रावत पूर्व जनपद अध्यक्ष,रोहित मिश्रा पत्रकार,ट्विंकल जोशी पत्रकार,लकी रावत,कृष्णा खंडेलवाल टेंट कारोबारी, विनोद रावत ,शिवम गुप्ता साडी कारोबारी,मयंक जैन व्यापारी,लाखन रावत,सुमित श्रीवास्तव, पवन धाकड़ इस यात्रा में फस गए है।
वीडियों यहां देखें किस तरह से मदद की गुहार लगा रहे है यह यात्री