11 साल की मासूम की बेरहमी से RAPE के बाद हत्या के आरोपी इंसाफ खान के घर पर चला बुल्डोजर,झांसी से गिरफ्तार

शिवपुरी। खबर जिले के करैरा थाना क्षेत्र के मुंगांवली गांव में बीते 1 जुलाई को घर से शौच के लिए गई 11 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने आज झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपी बारदात के बाद से फरार था। जिसके चलते पुलिस ने उक्त आरोपी को झांसी से गिरफ्तार कर उसके घर पर अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाया है।
जानकारी देते हुए तहसीलदार दिनेश चौरसिया ने बताया कि पंचायत की ओर से 1 जुलाई को आरोपी इंसाफ पिता मुराद खान उम्र 35 साल के मकान पर नोटिस चिपका कर अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश गया था। लेकिन आरोपी और आरोपी के परिजनों ने सरकारी जमीन पर बने अतिक्रमण को खाली नहीं किया था। इसके बाद आज पंचायत की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।
बता दें आरोपी इंसाफ खान और उसका परिवार 1 जुलाई से घर में ताला डालकर लापता हो गया था। सोमवार को प्रशासन ने आरोपी के अतिक्रमण हटाने से पहले आरोपी के सूने मकान में रखे सामान को पंचायत के हवाले कर आरोपी के तीन कमरों को जमीदोज कर दिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 10 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया था। जिसके चलते आज थाना प्रभारी सुरेश शर्मा की टीम ने उक्त आरोपी को मुखबिर की सूचना पर झांसी से गिरफ्तार कर लिया है।
विदित हो कि करैरा के मुंगावली गांव में 1 जुलाई, शनिवार की दोपहर पहाड़ी पर 11 साल की लड़की का शव मिला था। किशोरी शौच के लिए गई हुई थी। उसके कपड़े कटे.फटे हालत में मिले थे। शरीर पर भी चोट के निशान भी मिले थे। परिजनों ने किशोरी के साथ बर्बरता की आशंका जताई गई है। किशोरी की हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने आरोपी इंसाफ पिता मुराद खान ;35द्ध के खिलाफ ह्त्या की धाराओं केस दर्ज किया था।
शातिर फरार आरोपी इंसाफ खान पर हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसी कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज है। आरोपी दस की साल की सजा भी काट चुका है। करैरा थाने में ही आरोपी के खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं। साल 2009 में भौंती थाना क्षेत्र में एक लूट के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज है। इसके अतिरिक्त भिंड सहित दतिया में भी आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज हैं। घटना के एक माह पहले ही आरोपी जेल से छूट का आया था। अब पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।