विवाहिता को अकेली देख घर में घुसा आरोपी, जबरदस्ती करने लगा…

शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र से है जहां एक महिला के साथ युवक ने ज्यादती कर दी। विवाहिता महिला घर पर थी तभी एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार 35 साल की विवाहिता शनिवार की सुबह 7 बजे घर में अकेली थी। तभी गौरीशंकर शर्मा निवासी मनिहर बस्ती ग्राम पिपरा महिला के घर में घुस आया था। आरोपी ने विवाहिता से ज्यादती कर दी। जिसकी शिकायत महिला ने थाना पहुंच कर दर्ज करायी।

फरियादी महिला की शिकायत पर से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। और आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने युवक को जेल भेज दिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *