नरवर में धूमधाम से मनाया गया मध्य प्रदेश शासन के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का जन्मदिन

शिवपुरी। मध्य प्रदेश शासन के वरिष्ठ भाजपा नेता वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का जन्मदिन नरवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में आदिवासी बस्तियों में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी राम वर्मा के नेतृत्व में मरीजों को फल सेब केला अनार नमकीन बिस्किट आदि वितरित कर धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर राम वर्मा के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री बसर अली, स्वास्थ्य विभाग के सीबीएमओ डॉ. एल. डी. शर्मा, नेत्र चिकित्सक डॉ रामेश्वर चौहान, फार्मासिस्ट बृजेंद्र नरवरिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अवनीश भार्गव,भाजपा मंडल कार्यालय मंत्री अटल कुशवाह, किसान मोर्चा कार्यालय मंत्री जितेंद्र सेन, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाराम कुशवाह, भाजपा नेता नैना कुशवाह, बालकिशन कुशवाहा, इमरान साह जुगल कोली,करण वर्मा, आकाश खरे एवं वरिष्ठ पत्रकार साथी जे. एम. गुरु,दीपक कुशवाह, निशांत प्रजापति आदि गणमान्य जन एवं भाजपा के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
