SHIVPURI में घर में हुए ब्लास्ट के छठवें दिन घटनास्थल पर पहुंची GAIL INDIA की टीम, आखिर क्या है हादसे का कारण, जांच में जुटी टीम

शिवपुरी। खबर बीते दिनों शहर के फतेहपुर क्षेत्र में हुए ब्लास्ट की है। जहां ब्लास्ट होने के बाद ब्लास्ट हाने का कारण पता नहीं चल पा रहा था। जिसके बाद अब घटना के छंठवे दिन गेल इंडिया की टीम घटना स्थल पर पहुंची है। यह टीम घटना किन कारणों से हुई है इसका पता करने में लगी हुई है।
विदित हो कि धमाका इतना जोरदार था कि घायल लागों में से दो लोग अभी जिंदगी और मौत से झूझ रहे हैं। हादसे में घर के भीतर आग में झुलसे राघवेंद्र लोधी, उनकी पत्नी रानी लोधी, बेटी काव्यांजलि लोधी सहित उज्ज्वल भार्गव को 21 जून की रात ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। राघवेंद्र लोधी के साले सुदर्शन लोधी ने बताया कि दीदी.जीजा की तबीयत में कोई सुधार नहीं आ रहा था। दीदी रानी, जीजा राघवेंद्र और भांजी काव्यांजलि को दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं उज्ज्वल भार्गव का उपचार ग्वालियर में जारी है।
यहां हैरानी की बात यह है कि अचानक से होने बाले ब्लास्ट का आज तक कुछ पता नहीं चल पा रहा कि इतना भयंकर धमाका कैसे हुआ। फिलहाल गेल इंडिया की टीम करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर रुकी। और घर के हर कौन की बारीकी से जांच की गई। इस मौके पर गेल इंडिया के अधिकारियों के साथ शिवपुरी एसडीएम अंकुर गुप्ता भी मौजूद रहे। हालांकि अभी तक हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
घटनाक्रम में शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का कहना है कि आज गेल इंडिया टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया है। यह हादसा कौन सी गैस के कारण हुआ होगा इसकी रिपोर्ट गेल इंडिया की टीम द्वारा जल्द बनाई जाएगी। इस घटना के कारण की तह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।