कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बयान ने नाराज भाजपा: जिलाध्यक्ष राजू बाथम बोले- कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी, उनकी नस-नस में भ्रष्टाचार भरा है 

शिवपुरी। कांग्रेस के पास अब झूठ के सिवाय कुछ नहीं बचा है कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में सदैव डूबे रहे हैं। वह किस मुंह से बात कर रहे हैं उनके केंद्रीय मंत्रियों ने तो छत की टेरिस पर करोड़ों रुपए की गोभी उगना बताया  और वह स्वयं भ्रष्टाचार के आरोप में धीरे होने के बाद केंद्रीय मंत्री जेल गए तो इससे बड़ा भ्रष्टाचार और कौन कर सकता है। कांग्रेस तो भ्रष्टाचार की जननी है और उसकी नस-नस में भ्रष्टाचार समाया हुआ है। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल को लेकर कही।

जिला अध्यक्ष राजू बाथम  ने कहा कि हमारा देश 1947 में आजाद हो गया हमारे देश के जो राजा महाराजा थे। जमीदार थे वे सभी लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत अब चुनाव लड़ते हैं विधिवत चुनाव के फार्म भरते हैं और जनता के बीच में जाते हैं अच्छे काम करने के कारण लूट खसोट नहीं करने के कारण विकास के कार्य करने के कारण और भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगाने के कारण भारतीय जनता पार्टी को जनता बार-बार जिताती है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि कल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने ऐसी भाषा का प्रयोग किया गया है यह हमारे देश की संस्कृति मे स्वीकार योग्य नहीं है।

जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की भाषा  की भर्त्सना की और अपना विरोध दर्ज कराया जहां तक प्रश्न भाजपा के लगातार जीतने का है तो भाजपा जनता के बीच जाकर लगातार काम करती है इसलिए वह लगातार सत्ता में बनी हुई है लेकिन कांग्रेस के नेताओं ने लगातार भ्रष्टाचार किया है इसलिए आज इतने लंबे समय तक वह सत्ता से दूर है कांग्रेस में अभी तक जनता के लिए ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे वह उनके बीच जाकर वोट मांग सके या सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं और इस बार भी जनता उनको अच्छा सबक सिखाएगी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *