इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह के शिवपुरी आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत

शिवपुरी। इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह सेंगर के प्रथम नगर आगमन पर जोशीला स्वागत संगठन पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। इसके पूर्व आगवानी करते हुए इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश शर्मा के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह के साथ मिलकर सर्वप्रथम तात्याटोपे समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें नमन किया ।तत्पश्चात स्वागत समारोह कार्यक्रम स्थल होटल वरूण इन पहुंचे। यहां इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह जी का स्वागत कर उनका मार्गदर्शन लिया गया। इस अवसर पर सैनिक सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम कर संगठन के सशक्तिकरण पर जोर दिया गया ।जिसमें खुलकर इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के साथियों ने अपनी बात संगठन के समक्ष रखी और आने वाली समस्या के उचित समाधान को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जोगिन्दर सिंह ने हर संभव आश्वासन दिया ।
साथ ही शिवपुरी जिले में संगठन में अधिक से अधिक वेटरन्स साथी जुड़े इसे लेकर जिलाध्यक्ष सी.पी.शर्मा को निर्देशित किया गया। इस स्वागत समारोह में शिवपुरी इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सेंगर का फूल माला शॉल श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही यहां इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के बुजुर्ग चन्द्र किशोर चतुर्वेदी, वेटरन कैलाश सिंह जादौन एवेटरन रघुवीर सिंह सोलंकी नरवर, महिला विंग की उपाध्यक्ष श्रीमती गीता पनवार का भी सम्मान हुआ। इस दौरान वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन संगठन में लीगल एडवाईजर विधि सलाहकार के रूप में एडवोकेट संजीव बिलगैंया का संगठन में जुडऩे और उनकी अनुकरणीय सेवाओं को सराहते हुए स्वागत कर शॉल.श्रीफल से सम्मान किया गया। यहां एड.संजीव बिलगैंया ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया कि वह हरेक भूतपूर्व सैनिक के लिए अपनी निःशुल्क सेवाऐं देने के लिए तैयार है ।

भविष्य में संगठन के लिए भी वह नियमित रूप से सेवाऐं प्रदान करेंगें।इस अवसर पर इन्डियन वेटररन्स ओर्गेनाईजेशन शिवपुरी म प्र के जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि 6 अगस्त को रामलीला मैदान दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन, समान एमएसपी, समान डिसेबिलिटी एवं पेंशन की विसंगतियों को दूर करने के लिए रामलीला मैदान पर चलने के लिए सभी वेटरन रिजर्वेशन कराएं।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि हमारा संगठन पार्क की सफाईएअस्पताल में मरीजों की देखभाल, यहां तक की हमारे इंडियन वेटरन ऑर्गेनाइजेशन के सदस्य समय.समय पर मरीजों को रक्तदान करते रहते हैं। हमारे जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव ने परसों ही गर्भवती महिला सपना लोधी को रक्तदान किया। हमारा मकसद रक्तदान करना हैए रक्त पात नहीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय ने वेटरन अशोक शर्मा को जिला उपाध्यक्ष ए वेटरन राम प्रकाश केवट को पिछोर तहसील उपाध्यक्ष एश्रीमती गीता पनवार को महिला विंग का उपाध्यक्ष और हमारे शहर के जाने.माने अधिवक्ता संजीव बिलगैया जी को लीगल एडवाइजर के प्रमाण पत्र तथा पहचान पत्र दिए । कार्यक्रम का संचालन कृष्णा त्रिपाठी ने किया । मुख्य रूप से इंडियन वेटरन्स ओर्गेनाईजेशन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार शर्मा, शहर उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजावत, यूथ विंग अध्यक्ष तरूण शर्मा, महिला विंग उपाध्यक्ष गीता पंवार, प्रभा शर्मा, कृष्णा त्रिपाठी, कोर्डिनेटर विशाल जोशी, कार्डीनेटर बृजेश कुमार राठौर, वेटरन चंद्र किशोर चतुर्वेदी, पिछोर उपाध्यक्ष रामप्रकाश केवट, मोहन सिंह राजपूत, दिलीप कुमार यादव, ताजभान सिंह परमार, विनोद शाक्य, बलवीर सिंह धाकड़, कैलाश सिंह जादौन, रघुवीर सिंह सोलंकी, सूबेदार द्वारका प्रसाद रावत, दीनदयाल राठौर, यूथ विंग के सोनू गुप्ता, अर्जुन राठौर, हवलदार धर्मंद्र सिंह सेन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन नरेन्द्र सिंह यादव के द्वारा व्यक्त किया गया।