अनियंत्रित ऑटो पलटी: मां बेटा सहित चार घायल- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। खबर जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के हवेली होटल के पास से आ रही है। जहां आज दोपहर अपने घर से शिवपुरी आ रहे एक यात्रीयों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सतनवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार सेवडा से एक ऑटो में सवार होकर एक ही परिवार के लोग अपनी आॅटो से शिवपुरी आ रहे थे। तभी हवेली होटल के सामने ऑटो का संतुलन बिगड गया और ऑटो पलट गई। इस हादसे में ऑटो चालक गिरजेश पुत्र भग्गू शाक्य उम्र 30 साल निवासी सेवड़ा का पैर टूट गया है। जबकि उसकी मां विमला शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गई है। विमला शाक्य के साथ एक अन्य महिला उर्मिला शाक्य निवासी सेवढा और गांव के एक बुजुर्ग विशम्भर पुत्र गुलाब सिंह धाकड उम्र 65 साल को भी चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। इस मामले में सभी एक ही परिवार के होने के चलते पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। 

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *