अस्थी विसर्जन कर लौट रहे परिवार की कार पत्थर से भरे लोडिंग में जा भिडी,दुल्हा सिंह समेत 8 घायल

शिवपुरी। खबर जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के कोटा झांसी फोरलेन हाईवे से आ रही है। जहां शगुन वेयर हाउस के पास आज सुबह एक पत्थर से भरे लोडिंग वाहन में पीछे से एक ट्रेम्पो ट्रेक्स जा घुसी। इस हादसे में टैम्पो ट्रेक्स में सबार 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार उज्जैन के महिदपुर में रहने वाले शांतिलाल के माता-पिता का देहांत हो गया था। इसके बाद परिवार के लोग 8 मई को अस्थी विसर्जन के लिए महिदपुर से प्रयागराज के लिए टेंपो ट्रैक्स वाहन से गए थे। जहां उन्होंने मंगलवार को अस्थी विसर्जन किया और सभी सदस्य अपने घर महिदपुर के लिए रवाना हो गए थे।

बुधवार सुबह करीब 9 बजे जब उनका वाहन सुरवाया फोरलेन हाईवे पर पहुंचा तो शगुन वेयरहाउस के पास टेंपो ट्रैक्स वाहन पत्थर से भरे लोडिंग वाहन में टकरा गया। जिससे उसमें सभी सभी 8 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

बताया गया है कि इस हादसे में दूल्हे सिंह, कमलाबाई पत्नी भाभासिंह, बिहारीलाल पुत्र भाभासिंह, शांता बाई पुत्र दूल्हे सिंह, नंदनी रायमा, लीलाबाई, भाभासिंह पुत्र ओमजी, सज्जनबाई घायल हो गई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *