अंधे कत्ल का पर्दाफाश: मौसी के बेटे का अपनी भाभी पर आ गया था दिल,इसलिए शराब पिलाने बुलाया और 5 लोगों ने हत्या कर दी

शिवपुरी। आज पुलिस ने एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपीयों को हिरासत में लिया है। उक्त आरोपीयों ने अवैध संबंध के चलते अपने ही भाई यानी की मौसी के बेटे की सिर कुचल कर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पांचों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया ह।

जानकारी के अनुसार बीते 17 अप्रैल को फरियादी मोनू उर्फ पुष्पेन्द्र पुत्र रतन सिंह तोमर उम्र 36 साल निवासी ए.बी. रोड तोमर होटल शिवपुरी ने सूचना दी की बांसखेडी के रोड के किनारे एक अज्ञात आदमी की सिर कुचली लाश पडी है। उक्त अज्ञात आदमी की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर पर पत्थर पटक कर की गई है। सिर पर पत्थर पटकने से चेहरा पहचान में नही आ रहा है।उक्त रिपोर्ट पर से थाना देहात में अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी रघुवंश सिंह के निर्देशन में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया ,घटना स्थल से खून लगे पत्थर व अन्य साक्ष्य एकत्रित किये गये। अज्ञात मृतक की पहचान रविन्द्र जाटव निवासी पहाडखुर्द थाना मायापुर के रूप में हुई। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अज्ञात आरोपीगणों के विरूद्द 5000 रू ईनाम की घोषणा की गई थी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण भूरिया एवं एसडीओपी शिवपुरी अजय भार्गव के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपीगणों की पतारसी हेतु थाना प्रभारी देहात को निर्देशित किया गया।

जानकारी में सामने आया कि मृतक रविन्द्र जाटव निवासी पहाडखुर्द थाना मायापुर की पत्नि के आरोपी श्यामलाल जाटव पुत्र सिब्बा जाटव उम्र 35 साल निवासी देवरी थाना इंदार से अवैध संबंध बन गए थे। इन अवैध संबंधों का पता रविन्द्र को चल गया था। जिसके चलते प्रेमी का घर आना जाना बंद हो गया था। जिससे करीबन डेढ वर्ष से प्रेमी आरोपी मृतक के घर नहीं जा पा रहा था एंव मृतक की पत्नि द्वारा भी प्रेमी आरोपी को मिलने से मना कर दिया गया था।

जिस कारण प्रेमी आरोपी द्वारा मृतक रविन्द्र जाटव को रास्ते से हटाने का षडयंत्र बनाया। इसमें मुख्य आरोपी श्याम लाल जाटव पुत्र सिब्बा जाटव उम्र 35 साल निवासी देवरी थाना इंदार जो कि मृतक की मौसी का बेटा है। उसने अपने भाजे पवन जाटव पुत्र पप्पू जाटव उम्र 24 साल निवासी बिजरौनी थाना इंदार के साथ अभिषेक लोधी पुत्र चिंटूराम लोधी उम्र 22 साल निवासी पचलाना थाना ईसागढ,अंकेश उर्फ प्रशांत जाटव पुत्र मिश्री जाटव उम्र 19 साल निवासी जौलन थाना ईसागढ और जीतू उर्फ जीतकुमार पुतर शुभान बाल्मीकि उम्र 23 साल निवासी जौलन थाना ईसागढ ने फोन कर रविन्द्र को शराब पार्टी करने बुलाया। उसे शराब पार्टी कराने ​चारों शिवपुरी लेकर आए और वहां से उसे शराब पिलाकर सतैरिया तरफ ले गए। जहां उसकी हत्या कर लाश को फैंक दिया।

उसके मृतक रविन्द्र जाटव का मोबाईल, जेब मे रखे कागज व उसकी मोटरसाईकल को लेकर घटना स्थल से भाग गये। मृतक के मोबाईल को एक आरोपी के द्वारा पत्थर से कूट कर टुकडे-2 कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। जिससे मृतक की पहचान न की जा सके। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा दविश देकर ग्राम विजरौनी एवं देवरी थाना इंदार से एंव 25.04.23 को शेष तीन आरोपियों को ईशागढ जिला अशोकनगर से गिरफ्तार किया गया एंव उनके कब्जे से मृतक की मोटरसाईकल, मृतक का टूटा हुआ मोबाईल, कागजात एंव हत्या में प्रयुक्त आरोपीगणों की दो मोटरसाईकल व मोबाईल बरामद कर अंधे कत्ल का खुलासा किया गया।

इस अंधे कत्ल के खुलासे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक विकास यादव, के.पी शर्मा, विनोद गुर्जर, भगवत चतुर्वेदी, हरिकृष्ण, सुनील जाट, मोहन सिंह, हृदेश पाराशर , धमेन्द्र सिंह सेंगर,गजेन्द्र सिंह, दीपेन्द्र सिंह, बदन सिंह , गिर्राज रावत, चालक सुशील जाट,शरद यादव, रणवीर सिंह, मनोज गौड, लाखन सिंह, मनोज सिंह, सुनील भार्गव, दिनेश सिंह , देवेन्द्र सैन( सायबर सैल) की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *