अगर आप प्लॉट खरीदने जा रहे है तो इन 5 कॉलोनियों में नहीं खरीदें, नपा ने अवैध कॉलोनियों में लगाए वोर्ड

शिवपुरी। आज शिवपुरी नगर पालिका ने नगर पालिका क्षेत्र मे 5 कॉलोनियों को अवैध बताते हुए उनमें बोर्ड लगाए है। शिवपुरी नगर पालिका ने रविवार को नगरीय क्षेत्र में वर्ष 2016 के बाद अवैध रूप से ऐसी विकसित होने वाली काॅलोनियों पर कार्यवाही की है। जहां काॅलोनाइजरों द्वारा टाउन एंड कंट्री की परमिशन और विकास की अनुमति लिए बिना ही काॅलोनियों को बना कर प्लॉट के विक्रय कर रहे थे।
रविवार को नगर पालिका के अमले ने 26 नंबर कोठी के पीछे दो कॉलोनी, इटमा रोड, मनियर और रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच कर कार्यवाही की है। यहां नगरपालिका के अमले ने कॉलोनाइजर द्वारा अवैध रूप से डाली गई सड़कों को खोद दिया है साथ ही बाउंड्री और कच्चे निर्माण को भी तोड़ दिया है। इसके अतिरिक्त पांचो कॉलोनी में नगर पालिका के अमले ने एक सूचना का बोर्ड भी लगाया है जिसमें लिखा हुआ है कि यह कॉलोनी पूर्ण रूप से अवैध है इस कॉलोनी में प्लॉट ना खरीदें।
इनका कहना है
कालोनाइजरों अवैध रूप से काॅलोनियां बिना परमिशन के काट देते है जिसके बाद प्लाट ओर मकान खरीदने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पांचों कालोनाइजरों को दो बार समन जारी किए थे इसके बावजूद कॉलोनाइजर ने जवाब नहीं दिया। इसी के चलते आज यह कार्यवाही की गई है यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
केशव सिंह सगर,सीएमओ नपा शिवपुरी