रक्षक बने भक्षक: डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड ने हरे भरे पेडों पर चलबा दी आरी,रेंजर ने कार्यवाही की प्रस्तावित

करैरा। खबर जिले के करैरा अनुविभाग के खोड सब रेंड की चंदावनी बीट से आ रही है। जहां वन विभाग के रक्षक की खुलेआम भक्षक बन गए। इन्होंने हरे भरे पेडों पर आरी चलवा दी है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने रेंजर से की। जहां रेंजर ने मामले की जांच की तो सामने आया कि उक्त पेडों को कटवाने में डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड का हाथ है। जिसके चलते रेंजर ने दोनों के खिलाफ कार्यवाही प्रस्तावित की है।
जानकारी के अनुसार सब रेंज खोड़ की चंदावनी बीट में माफियाओं ने हरे भरे पेड़ कटवा दिए हैं। जगह-जगह आरी से कटे पेड़ अलग ही नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर रेंजर अनुराग तिवारी ने जांच कराई तो मामला सही पाया गया। रेंजर तिवारी का कहना है कि करीब 50 पेड़ कटे पाए गए हैं। डिप्टी रेंज बृजेंद्र श्रीवास्तव और वन रक्षक अरुणेश सिंह राठौर के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव बनाकर भेजा है।
ग्रामीणों का मानना है कि बीट गार्ड की मिलीभगत से पेड़ कटे हैं। पेड़ कटने के बाद 97 तक गिनती बताई जा रही है, जबकि शेष पेड़ों की गिनती होना बाकी है। चंदावनी बीट के कंपार्टमेंट नंबर 1049 और 1050 में पेड़ों पर आरी चलाकर काटा गया है। अवैध कटाई की ठूंठ हकीकत बयां कर रहे हैं। इस मामले में रेंजर ने कार्यवाही प्रस्तावित कर आगे की कार्यवाही के लिए बरिष्ठ अधिकारीयों को फोरवर्ड कर दिया है।
इनका कहना है।
खोड़ सब रेंज की चंदावनी बीट में पेड़ कटना पाए गए हैं। 40 से 50 पेड़ कटे हैं, शेष पुराने हैं जिनका पहले से पीआर कटा है। इस लापरवाही के लिए डिप्टी रेंजर और वन रक्षक के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है।
अनुराग तिवारी , रेंजर, वन परिक्षेत्र करैरा