महाकाल लोक के दर्शन करने निकले थे 5 दोस्त,कार का एक्सीडेट हो गया,1 की मौत,5 घायल

बदरवास। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र क ईश्वरी गांव के पास फोरलेन हाईवे से आ रही है। जहां एक कार अनियत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार पांच दोस्त अपनी कार क्रमांक बीआर 01 डीवी 6565 में सबार होकर नोएडा से उज्जैन महाकाल लोक जा रहे थे। तभी ईश्वरी गांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में अभिषेक कटारा उम्र 25 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी हर्ष पुत्र सुनील राय निवासी प्रतापगढ़, अभिषेक सिंह पुत्र संजय राजपूत उम्र 24 साल निवासी चंदौजी जिला वाराणसी, रत्नाकर राय व हिंमाशु कुमार घायल हो गए हैं।
गंभीर रूप से घायल अभिषेक सिंह, रत्नाक राय व हिंमांशु को देर शाम बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया है। घायल हर्ष कुमार ने पुलिस को बताया कि पांचों साथी नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। पांचों महाकाल लोक के दर्शन करने नोएडा से उज्जैन के लिए निकले थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।