रिश्ते फिर तार-तार सौतेले: पिता ने ही बनाया नाबालिग बेटी तो हवस का शिकार, हैवान पिता गिरफ्तार

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र की मगरौनी चौकी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता को घटना दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को एक नाबालिग पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 15 जुलाई की दोपहर घर में अकेली होने का फायदा उठाकर उसके सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर नरवर थाना में अपराध क्रमांक 130/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला कायम कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनय यादव के नेतृत्व में मगरौनी चौकी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी रामलाल आदिवासी (38 वर्ष), निवासी हरदौलपुरा, मगरौनी को 18 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु राजावत, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
