1005409201

भौंती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश

1005409201

शिवपुरी। भौंती थाना पुलिस ने प्रभान सिंह लोधी हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में की गई।


पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 को ग्राम भयावन मजरा पीपरवाला निवासी मीना लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उनके पति प्रभान सिंह लोधी को घर से बाहर खींचकर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी थी। मामले में भौंती थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 196/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में विवेचना शुरू की थी।


हत्या जैसे गंभीर अपराध को देखते हुए पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार को पुष्पेन्द्र पाल (31 वर्ष), निवासी ग्राम भयावन मजरा भोड़न, थाना भौंती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक संजय भगत सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *