जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की वीडियों बनाकर आबाज उठाना पडा मंहगा,VIDEO देखकर समझ जाएंगे क्या गलती की है बेचारे अटेंडर ने, FIR

शिवपुरी। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह सें बेटीलेटर पर है। जिले में हालात यह है न तो जिले के जिला चिकित्सालय और न ही मेडीकल कॉलेज में मरीजों को सही उपचार मिल पा रहा है। जो कोई परिजन डॉक्टरों की कारगुजारी के खिलाफ आवाज उठाता है उसके लिए डॉक्टर एकजुट होकर उसपर मामला दर्ज करा देते है। जिले में डॉ प्रोटेक्शन एक्ट की आड में डॉ मरीजों और उनके परिजनों को धमका रहे है।

अभी हाल ही में मेडीकल कॉलेज में हुआ विवाद पूरी तरह से शांत नहीं हुआ एक बार फिर मामला जिला चिकित्सालय से सामने आया है। जहां शिवपुरी जिला अस्पताल में एक मरीज के उपचार करने को लेकर डॉक्टर और मरीज के अटेंडर के बीच मुहंवाद हो गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने एकजुट होकर इसकी शिकायत सिटी कोतवाली में दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार बीती रात महेंद्र कुशवाह को गंभीर अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महेंद्र के परिवार का आरोप है कि उसे करीब एक घंटे तक डॉक्टर ने उपचार ही नहीं दिया। इसके बाद मरीज के भतीजे ने जब डॉक्टरों के चेंबर में जाकर उससे मरीज के उपचार में बरती।

लापरवाही के बारे में पूछा तो डॉक्टर और मरीज के भतीजे के बीच विवाद हो गया। हालांकि ड्यूटी डॉक्टर सुधीर गोयल ने मरीज के भतीजे पर चैंबर में उत्पाद के आरोप लगाए हैं। डॉक्टर सुधीर गोयल ने अन्य डॉक्टरों के साथ सिटी कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

डॉक्टर सुधीर गोयल ने पुलिस को बताया कि मरीज महेंद्र कुशवाह के अटेंडर ने चैंबर में आकर उसके साथ बदसलूकी की साथ ही टेबल पर रखे दस्तावेजों को फेंक दिया। कुर्सी में लात भी मारी। पुलिस ने डॉक्टर सुधीर गोयल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गुरुवार की रात हुए मरीज के अटेंडर और डॉक्टर के बीच के विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें डॉक्टर और मरीज के अटेंडर के बीच मरीज के उपचार को लेकर बहस हो रही है। इस दौरान कई मरीज उपचार के इंतजार में खड़े हुए हैं। इस वीडियों में अटैंडर स्पष्ट कहते हुए सुनाई दे रहा है कि यहां जिला चिकित्सालय में मरीजों की क्या हालात है।

यहां मरीज परेशान हो रहे है। वह डॉक्टरों से लडने नहीं आया है। परंतु आप स्वयं देखिए की उसके साथ और अन्य मरीजों के साथ क्या हालात हो रही है। कोई भी डॉक्टर यहां नहीं है। वस यही आवाज उठाना युवक को मंहगा पड गया और उसके खिलाफ एकजुट होकर डॉक्टरों ने एफआईआर दर्ज कराई है। सिटी कोतवाली थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। अब पुलिस इस वीडियों के आधार पर कार्यवाही की बात कह रही है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *