गणेश होजरी पर काम करने बाली सेल्सगर्ल ने शादी का बादा कर लिया चार साल तक RAPE, दुकान में ही कैमरे की निगरानी में बनाता था संबंध,FIR

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र से आ रही है। जहां अपनी ही दुकान पर काम करने बाली एक युवती ने अपने ही दुकान के मालिक यानी की सेठ पर शादी का झांसा देकर चार साल तक रेप करने का आरोप लगया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रेप की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार कमलागंज घोसीपुरा की रहने वाली 21 साल की युवती ने बताया कि वह टेकरी बाजार के व्यापारी सीताराम गोयल की हौजरी की दुकान पर कोरोना काल के समय से काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती सीताराम के बेटे इंद्रकुमार गोयल उम्र 25 से हो गई थी। इंद्रकुमार ने युवती को शादी करने का वादा किया और फिर उसके साथ गलत काम करने लगा था। यह सिलसिला तीन साल से जारी रहा।

इसके बाद जब इंद्रकुमार की शादी लुकवास में तय हो गई तब युवती ने इस बात पर एतराज किया और शादी करने की बात कही। दोनों के बीच कुछ दिन तक यही बात चलती रही। बाद में जब इंद्रकुमार नहीं माना तो पीड़िता गुरुवार को कोतवाली पहुंची और इंद्रकुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप का मामला दर्ज कराया। युवती का आरोप है कि उक्त दुकानदार उसके साथ दुकान में ही ग्राहक नहीं होने पर रिलेशन बनाता था। साथ ही कई बार उसे घुमाने ले जाने के नाम पर उसे ले जाता था और वहां शादी के सपने दिखाकर रेप की बारदात को अंजाम देता था।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *