चाची के साथ मेला देखने गई थी 8 वीं की छात्रा,अचानक गायब हो गई, अपहरण की FIR

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के धामौरा गांव से आ रही है। जहां एक 8 वीं क्लास की छात्रा अचानक गायब हो गई। इस मामले की शिकायत छात्रा के परिजनों ने पुलिस थाना पोहरी में की। जहां पुलिस ने इस मामले में किशोरी के नाबालिग होने के चलते अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार ऐसवाया डांग की एक 16 साल की किशोरी अपने घर से अपनी चाची के साथ धामौरा का मेला देखने गई थी। परंतु तभी वह मेेले से गायब हो गई। इस मामले में चाची ने किशोरी को आसपास खोजा। परंतु उसका कही कुछ भी पता नहीं चला। जिसके चलते परिजन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने किशोरी के नाबालिग होने के चलते इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण की धाराओ में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *