गुरूजी BUS के मालिक की गुण्डागिर्दी: सबारी के साथ जूतों से मारपीट, कोतवाली में शिकायत

शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के कठमई तिराहे से आ रही है। जहां एक बस के मालिक के बस में बैठी एक सबारी के साथ जूतों से जमकर मारपीट की है। यह पहला मामला नहीं है यह बस के मालिक इस तरह आए दिन गुण्डागिर्दी पर उतारू रहते है। इस मामले की शिकायत पीडित युवक ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र महावीर पाण्डे उम्र 40 साल निवासी कोलारस आज बदरवास से शिवपुरी आना था। जिसके चलते युवक गुरूजी ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 08जेड सी 4108 में बैठकर बदरवास से शिवपुरी आ रहा था। तभी ड्रायवर ने बस को शिवपुरी न लाते हुए बायपास से निकाल दिया।
जिसके चलते पीडित युवक दिनेश ने कहा कि वह शिवपुरी जाएगा बायपास से क्यों ले जा रहे हो। तो बस के स्टाफ ने उससे कहा कि आज बस लेट हो गई है इसलिए बस सीधे ग्वालियर जाएगी अगर उसे उतरना है तो वह कठमई बायपास पर उतरे। जिसपर से युवक ने इस बात का विरोध किया तो बस में मौजूद बस के मालिक विजय मिश्रा भडक गया और युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए सभी सबारियों के सामने उसमें जूतें मारे। जिसके चलते युवक पिटने के बाद कोतवाली पहुंचा। जहां पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
