महिला ने लगाए फॉरेस्टगार्ड पर गंभीर आरोप,महिला का पति बोला- पत्नि का चरित्र खराब,bf के साथ मिलकर लोगों को ऐसे ही ब्लैकमेल करती है

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां नरवर थाना क्षेत्र के शेरगढ बीट से आ रही है। जहां एक महिला ने फॉरेस्ट गार्ड पर छेडछाड के गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में फॉरेस्ट गार्ड ने पहले ही महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ नरवर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी थी। इस एफआईआर से बचने के लिए अब महिला फॉरेस्ट गार्ड पर गंभीर आरोप लगा रही है।

पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए महिला ने बताया है कि उसे फॉरेस्ट गार्ड ने अपने कमरे पर बुलाया और उसके साथ गंदी हरकत की। इस मामले में फॉरेस्ट गार्ड अनिल शर्मा ने बताया है कि महिला के बीएफ का अतिक्रमण हटाने के लिए विभाग की और से नोटिस आया था। इस नौटिस के चलते यह आरोपी उन्हें ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उसके घर आए थे। परंतु जब मेने बोला कि मैं इस मामले में कुछ मदद नहीं कर सकता तो महिला और उसके बीएफ ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसके चलते फॉरेस्ट गार्ड ने इस मामले की शिकायत नरवर थाने में दर्ज कराई थी।इसी शिकायत से बचने के लिए अब महिला जवरन के आरोप लगा रही है। जिससे उससे यह झूठी शिकायत दर्ज कराई है।

पति बोला उसकी पत्नि चरित्र हीन है,बीएफ के साथ मिलकर लोगोे को ऐसे ही ब्लैकमेल करती है
इस मामले में जब महिला के पति से बातचीत की तो महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नि का चरित्र इतना खराब है कि वह अपनी 18 साल की बेटी को अपने साथ ले गई है। और उसकी पत्नि अब खुल्लमखुल्ला अय्याशी करती है। वह अपने पति को बिना तलाक दिए अपने बीएफ के साथ रह रही है और यह वीएफ अपनी जीएफ को जरिया बनाकर लोगों को इसी तरह से ब्लैकमेल करते है। पति ने गुहार लगाते हुए कहा है कि उसकी पत्नि से लोगों को बचाने के लिए उसपर कार्यवाही जरूरी है। उसपर कठौर कार्यवाही की जाए। जिससे यह गिरोह लोगों को ब्लैकमेल नहीं कर सके।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *