सहाब! मेरी पडौसन मेरे पति को हुस्न के जाल में फसाना चाहती है,घर से निकलना दूभर कर दिया,RAPE के आरोप की धमकी

शिवपुरी। आज पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया के पास अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला ने अपनी ही पडौसन पर अपने पति पर हुस्न का जादू दिखाने और जब विरोध किया तो पति पर झूठा रेप का आरोप लगाने की धमकी दी है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से की है। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए पीडिता महिला ने बताया है कि उसके पडौस में एक महिला रहती है और वह महिला झगडालू प्रवृत्ति की महिला है और वह लोगों को ऐसे ही ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती है। महिला का आरोप है कि इस महिला की नजर उसके पति पर लंबे समय से है। जिसके चलते यह महिला उसके पति पर हुस्न का जादू चलाना चाहती है। जब उसने बाहर निकलकर विरोध किया तो वह लडाई पर उतारू हो गई।
महिला का आरोप है कि जब वह बाहर निकलती है तो महिला गालियां देती है। साथ ही धमकी देती है कि उसके पति पर झूठी रेप की एफआईआर दर्ज करा कर झूठे मामले में फंसाउंगी। साथ ही उसे घर से भगाने की धमकी दे रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
