जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद विजय शर्मा: जिम पर आसमाजिक तत्वों का कब्जा,नपा का सामान कर दिया खुर्द बुर्द,CMO कार्यवाही नहीं कर रहे

शिवपुरी। आज मंगलबार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड नंबर 20 के पार्षद विजय शर्मा विंदास ने अपने बार्ड में कमीयों की शिकायत सीएमओं को करने के बाद भी कोई कार्यवाही नही करने की बात कलेक्टर से कही है। इस मामले में कलेक्टर ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
शिवपुरी कलेक्टर रविन्द्र कुमार चौधरी से शिकायत करते हुए वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद विजय शर्मा ने बताया है कि उनके वार्ड में शादी घर के पीछे नगर पालिका द्धारा 723000 रूपए से जिम का निर्माण कराया था। जिसका न तो लोकापर्ण हुआ है और न ही अधिग्रहण नगर पालिका ने किया है। इस जिम पर कुछ आसमाजिक तत्वों ने ताला तोडकर सरकारी संम्पत्ति पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।
इसकी शिकायत पार्षद विजय शर्मा सीएमओ शैलेष अवस्थी से कर चुके थे। जहां उनको सीएम द्धारा सस्पेंड करने के बाद शिवपुरी नगर पालिका की कमान सीएमओ केशव सिंह सगर ने संभाली। उसके बाद इस मामले की शिकायत उन्होंने सीएमओ केशव सगर से भी की थी। विजय शर्मा का आरोप है कि उस समय टीम वहां पहुंची और टीम ने पूरी जांच की। जिसमें उन्होंने जो आरोप लगाए वह सभी सत्य पाए गए। परंतु उसके बाद भी इन आसमाजिक तत्वों पर प्रशासन ने आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते विजय शर्मा ने कलेक्टर से मामले में कार्यवाही की मांग की है।
