50 साल के उधम सिंह को आखों से कम दिखता था, शादी नहीं हुई, फांसी पर लटका मिला

शिवपुरी। खबर जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के चिलावद गांव से आ रही है। जहां आज एक 50 साल के अधैड ने गांव के बाहर नीम के पेड से फांसी लगाकर सुसाईड कर लिया है। इस मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को नीचे उतारा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश का पीएम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:00 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए 50 साल के उधम सिंह पुतराखल के कुशवाहा को देखा था। इसकी सूचना परिजनों सहित पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर कार्रवाई की थी।

बताया गया है कि उधम सिंह कुशवाह को बचपन से ही आंखों से कम दिखाई देता था। इसके चलते उसकी शादी नहीं हो सकी थी। उधम सिंह सोमवार की रात खाना खाकर अपने भाई के साथ सो गया था। लेकिन आज सुबह उधम कुशवाह का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। तेंदुआ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *