जमींनी विबाद: पहले पिता को पीटा,पिता को अस्पताल में देखने बेटा जा रहा तो उसका भी रास्ता रोककर जमकर पीट दिया

शिवपुरी। खबर जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के दवखो गांव से आ रही है। जहां जमींनी विबाद के चलते पहले पिता के साथ बाइक रोककर मारपीट की गई। सूचना मिलने के बाद जब बेटा अपने पिता को देखने अस्पताल जा रहा था। उसी दौरान बेटे की भी बाइक रोककर उस पर भी हमला बोल दिया गया। घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल में उपचार करा रहे महेंद्र लोधी ने बताया कि उनकी जमीन पर मोटा टपरियन के रहने वाले अजब सिंह लोधी ने कब्जा कर रखा है। उस जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। मेरे पिता ने कमल लोधी ने जमीन को वापस लेने के लिए कानूनी लड़ाई शुरू कर दी थी।

इसी बात से अजब सिंह दुश्मनी पाले हुआ था। बीती दोपहर मेरे पिता कमल सिंह लोधी अपने नाती का उपचार कराने बहू को साथ लेकर अस्पताल के लिए बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। तभी अजब सिंह लोधी ने पिता की बाइक रोकर उनके साथ मारपीट कर दी थी।

घायल हुए पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिन्हें देखने में अपनी बाइक से जा रहा था तभी अजब सिंह ने मेरी बाइक में अपनी बाइक से टक्कर मारकर गिरा दिया फिर मेरी भी लाठियों से मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत खनियाधाना थाने में दर्ज कराई थी लेकिन उचित सुनवाई नहीं हुई।

वहीं खनियाधाना थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना है कि महेंद्र यादव ने बाइक भिड़ंत की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया है। अगर महेंद्र लोधी बयानों में मारपीट का जिक्र करता है तो धाराओं में इजाफा भी किया जाएगा।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *