घर से मायके जा रही महिला को रास्ते में ही 1 लाख रूपए में बेच दिया,बच्चे की धमकी देकर हर रात मनाता था सुहागरात

शिवपुरी। खबर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आ रही है। जहां एक महिला ने एक युवक पर उसे बेचने और दूसरे युवक पर उसके साथ लगातार रेप का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत पीडिता ने पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया से की। जहां पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया।
पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए रन्नौद के टोकनी गांव की पीडिता ने बताया है कि बीते 29 सितम्बर को वह अपने घर से अपने डेढ साल के बेटे को लेकर अपने मायके जा रही थी। तभी वहां से पंजाब सिंह गुर्जर पुत्र राजाराम गुज्रर मिला। जहां उसने महिला से कहा कि वह अकेली जा रही है। इससे अच्छा वह उसके साथ चले वह उसे मायके छोड देगा।
जिसके चलते महिला अपने डेढ साल के बच्चे को लेकर पंजाब के साथ चली गई। तभी मथना गांव के पास पहुंचकर पंजाब ने उससे कहा कि वह अपनी पत्नि के साथ जा रहा है उसे उसके साले का बेटा मायके छोड देगा। वह उसके साथ बैठकर चली गई। उसके बाद आरोपी उसे अपने साथ रसोई गांव में ले गया। जहां ले रात हो गई तो आरोपी ने उसे छोटू के पास छोड दिया। छोटू ने उससे कहा कि रात्रि हो गई है आज रात वह उसके गांव में रूक जाए। सुबह वह उसे छोड देगा।
जिसके चलते वह रसोई गांव में छोटू के पास ही रूक गई। रात्रि में छोटू उसके पास आया और उसको बताया कि आज से वह उसकी पत्नि है उसने उस महिला के एवज में पंजाब को 1 लाख रूपए दिए है और इतना कहकर आरोपी उसके साथ सुहागरात बनाने लगा। जिसके चलते पीडिता ने विरोध किया तो आरोपी छोटू ने उसके बेटे को मारने की धमकी दी। इसके चलते अब आरोपी उसके साथ रोज रेप करने लगा। महिला विरोध करती तो आरोपी उसके बेटे को मारने की धमकी देता। इस मामले में पीडिता ने अब आरोपी के चंगुल से छूटकर आरोपी के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है।
