अपने FRIEND की BIRTH DAY पार्टी कर बाईक से लौट रहा था 25 साल का युवक,अज्ञात वाहन ने उडाया,मौत

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के अतवेई गांव के पास से आ रही है। जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। यह युवक अपने दोस्त की बर्थ डे पार्टी में शामिल होने की कहकर गया था। बर्थ डे पार्टी से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलसिंह धाकड उम्र 25 साल निवासी बीलवराकलां अपने घर से ठर्रा गांव में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए अपने घर से बाईक से निकला था। जहां पार्टी में शामिल होने के बाद यह युवक अपने गांव बापस लौट रहा था। तभी अतवेई गांव के पास उसकी बाईक को किसी अज्ञात बाहन ने रौद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस मामले की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल मंगल सिंह बेहोशी के हाल में घायल अवस्था मे डला मिला था। परिजन मंगल सिंह को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टर में मंगल सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
