शिवपुरी के अनुज वाथम का हॉकी में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

शिवपुरी। राज्य के कई खिलाड़ी खेल गतिविधियों में आगे जाकर अपना नाम कमा रहे हैं इसी क्रम में खेल युवा कल्याण विभाग के स्टेडियम में हॉकी खेल में श्रीमती गीता लखेरा और आकाश चतुर्वेदी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अनुज बाथम का ग्वालियर में 28 दिसंबर से आयोजित होने वाली 67वीं राष्ट्रीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

आकाश चतुर्वेदी ने बताया 19 अक्टूबर को मंदसौर में आयोजित हुई हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था उसी प्रदर्शन के आधार पर अनुज का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ है प्रदेश की टीम में शामिल होकर संभाग, शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। 67वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हॉकी में ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवपुरी के छात्र अनुज ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग छाप छोड़ी थी।

अनुज बाथम के मध्य प्रदेश की अंडर 14 हॉकी टीम में शामिल होने पर इस उपलब्धि पर कलेक्टर साहब श्री रविंद्र चौधरी जी पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदोरिया,जिला शिक्षा अधिकारी समर सिंह राठौड़, जिला क्रीड़ा अधिकारी(शिक्षा विभाग ) चंद्रशेखर बेमटे, जिला क्रीड़ा अधिकारी खेल युवा कल्याण विभाग डॉक्टर के. के. खरे, जगदीश मकवाना प्राचार्य फिजिकल कॉलेज, शिवपुरी पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी महेंद्र सिंह तोमर,बसंत शर्मा,अंगद सिंह तोमर,नीरज सरैया,भगवती प्रसाद शर्मा, शिशुपाल रघुवंशी शिवकुमार शर्मा,यादवेंद्र चौधरी, संजीव पांडे, बृजमोहन चाहर,सदाशिव भार्गव पवन शर्मा, प्रदुमन भार्गव, अशोक शाक्य, अभिषेक श्रीवास्तव,दीपक माझी, विनय रावत, रज्जाक खान एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *