छोटे भाई की सगाई में जा रहे थे दंपत्ति,सडक हादसे का शिकार,अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के बमना गांव से आ रही है। जहां अपने छोटे भाई की सगाई में शामिल होने जा रहे दंपत्ति सडक हादसे का शिकार हो गए। जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालात नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार पिछोर थाना क्षेत्र के बमना गांव की रहने वाली महिला अज्जू आदिवासी उम्र 23 साल के वीरा गांव के रहने वाले अपने छोटे भाई की होने वाली पत्नी की गोद भराई के कार्यक्रम में शामिल होने अपने मायके पति शिवप्रसाद आदिवासी उम्र 25 साल के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही रही थी। इसी दौरान फतेहपुर कोटरा के पास दोनों सड़क हादसे का शिकार हो गए।
बताया गया है कि उसी रास्ते से एक एम्बुलेंस होकर गुजर रही थी। जिसने घायलों को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया साथ ही परिजनों को भी सूचना दी। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि दंपति सड़क हादसे का शिकार किस वजह से हुए यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
चलती बाईक से महिला जा गिरी,नाजुक
इस हादसे के साथ ही एक अन्य हादसा पिछोर थाना क्षेत्र के नया चौराहे गरेठा ने पास एक महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया है कि खनियांधाना की रहने वाली रामदेवी पाल उम्र 26 साल पत्नी रामदयाल पाल को उसके परिजन झांसी के अस्पताल में उपचार कराकर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। इसी दौरान रामदेवी पाल चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
