चूल्हे की आग कपडों तक आ गई: मां और दो बेटियां बुरी तरह झुलसी,अस्पताल में भर्ती

शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के सरजापुर गांव से आ ही है। जहां बीती रात्रि घर में अपनी बेटीयों के साथ सो रही मां के बिस्तर में चूल्हे से आग लग गई। इस हादसे में मां और उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से झुलस गई। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार की रात सरजापुर गांव में रामश्री जाटव उम्र 28 साल खाना बनाने के बाद अपनी दो बच्चियों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान घर में बने चूल्हे में सुलग रही आग ने घर में रखें कपड़ों में आग भड़का दी। जिससे मां और उसकी 5 और 3 साल की बेटी झुलस गई। तीनों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां तीनों का उपचार जारी है।
Advertisement