मडीखेडा को बादलों से आस: आंकडा 534 मिमी पर पहुंचा, मडीखेडा पूरा खाली

शिवपुरी। इन दिनों शिवपुरी शहर को बारिश की आस है। बीते 15 दिन से अधिक समय से शिवपुरी में ऐसी बारिश नहीं हुई कि शहर के नदी और नाले यहां एक हो जाए। हालात यह रही कि इस बार सिंध नदी भी उफान पर नहीं आ सकी। जिसके चलते यहां मडीखेडा डेम खाली है। उसे अब बादलों से आस है कि अच्छी बारिश हो जाए और यह लगालब हो जाए।

भू अभिलेख के आंकडों के अनुसार शिवपुरी जिले में 01 जून 2023 से अभी तक 534.86 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 704.32 मि.मी.औसत वर्षा हुई थी। भू-अभिलेख शिवपुरी के अधीक्षक ने बताया कि जिले की औसत वर्षा 816.3 मि.मी.है। गत वर्ष जिले में कुल 1208.98 मि.मी.वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। उन्होंने बताया कि अभी तक शिवपुरी में 656.30 मि.मी., बैराड़ में 333 मि.मी., पोहरी में 485.30 मि.मी., नरवर में 456 मि.मी., करैरा में 473.50 मि.मी., पिछोर में 701 मि.मी., कोलारस 432.50 मि.मी., बदरवास में 676.10 मि.मी. तथा खनियाधाना में 600 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *