पोहरी में CM के कार्यक्रम में इनपुट के आधार पर किया कई कांग्रेसियों ​सहित उपद्रबियों को किया नजरबंद

शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी से आ रही है। जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य​ सिंधिया के दौरे से प​हले पोहरी पुलिस ने इनपुट के आधार पर लगभग एक दर्जन लोगों को नजरबंद किया है। पुलिस को संभावना थी कि यह लोग सीएम के कार्यक्रम में हंगामा कर सकते है।

जानकारी के अनुसार पोहरी पुलिस ने सीएम के कार्यक्रम से पहले कांग्रेसी नेता शिवांश जैमनी पूर्व कॉंग्रेस सेवादल यूथ जिलाध्यक्ष सहित लगभग 8 से 10 कांग्रेसी और अन्य पार्टीयों के युवाओं को पोहरी थाने में नजर बंद किया है। पुलिस को इनपुट मिला था कि यह सीएम के कार्यक्रम में हंगामा कर सकते है। जिसके चलते पुलिस ने एतिहात के तौर पर इन्हें नजरबंद किया है। बताया जा रहा है कि इसमें कांग्रेसियों के साथ साथ आप पार्टी के कार्यकर्ता,ओबीसी महासभा और बीएसपी के कार्यकर्ता है।

इनका कहना है
हां हमें उपर से इनपुट था जिसके चलते हमने कुछ लोगों को नजरबंद किया है। यह सभी कांग्रेसी नहीं है। परंतु जो इनपुट मिला था उसके आधार पर इन्हें नजरबंद किया है। अब यह संख्या कितनी है यह तो अभी मेरी जानकारी में नहीं है। में अभी सभा में व्यवस्थाओं में हूं।
मनोज राजपूत,थाना प्रभारी पोहरी।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *