खुशियों की दास्तांः स्वसहायता समूह से जुड़ने के बाद जामबती जाटव के परिवार की स्थिति में आया सुधार

शिवपुरी। जिले में एसआरएलएम द्वारा संचालित स्वसहायता समूहों से जुड़ने के बाद महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आ रहा है। समूह से मिलने वाली राशि का सदउपयोग करके महिलाएं अपने व अपने परिवार का जीवन स्तर बेहतर बना रही है। संतुष्टि माता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष एवं ग्राम संगठन की अध्यक्ष जामवती जाटव निवासी आमोलपठा पारागढ़ ने बताया कि समूह से जुड़ने से पूर्व उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।

समूह से जुड़ने के उपरांत उन्होंने समूह से मिलने वाली राशि का सद्उपयोग किया और अपने परिवार के जीवन स्तर को सुधारा है। समूह से जुड़ने के बाद प्रतिमाह उनकी आय 10 से 15 हजार हो गई है। और वे इसके और बढ़ाने के प्रयास भी कर रही है। उनका परिवार अब ठीक तरह से चल रहा है। उन्होंने बताया कि समूह के सभी सदस्यों का स्थानीय बैंक शाखा के मैनेजर एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सहयोग भी किया जाता है। इसके लिए उन्होंने एनआरएलएम को धन्यवाद भी दिया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *