सेनेट्री पेड कंपनी के फर्जीबाडा को लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे राजवर्धन सिंह और मणिका शर्मा

शिवपुरी। बीते कुछ दिनों से जिले के फतेहपुर क्षेत्र में संचालित कथित सैनेट्री पैड का मामला लगातार सुर्खियां बटौर रहा है। इस मामले में पुलिस ने सेनेट्री पेड कंपनी के संचालक के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। परंतु अब इस मामले में अपनी राशि फसा चुके उपभोक्ता इस मामले को लेकर चितिंत है कि आखिर यह फर्जी बाडा है या मामला सही है। इसे लेकर शहर के पत्रकार राजवर्धन सिंह और अन्य साथियों ने कलेक्टर से मामले की जांच की गुहार लगाई है।
कलेक्टर से जांच की गुहार लगाते हुए राजवर्धन सिंह ने बताया है कि शिवपुरी में फतेहपुर क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर सेनेट्री पेड जीवन रेखा ने नाम पर कंपनी संचालित है। यह महिलाओं से 30 हजार रूपए ले रहे है और इसके एवज में 8 हजार रूपए प्रतिमाह महिलाओें को दे रहे है। जो पूरी तरह से गलत है।
पीडित ने बताया है कि इस मामले में इस आरोपी पर कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज है। उसके बाद महिलाओं के सामने इस कंपनी की संच्चाई जानने का संकट खडा हो गया कि आखिर यह कंपनी सही है या फर्जी है। जिसे लेकर आज कलेक्टर से पत्रकार राजवर्धन सिंह और पत्रकार मणिका शर्मा ने गुहार लगाई है। जिसपर से कलेक्टर ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
