धैर्यवर्धन का धैर्य दे रहा है जवाब,पूर्व मंत्री के यहां श्रृद्धांजलि का फोटो सुर्खियों में

शिवपुरी। आज शिवपुरी में शोसल मीडिया पर भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा का एक फोटो बायरल हो रहा है। इस फोटो को लेकर शोसल मीडिया पर बातचीतों का सिलसिला उठ गया है। इस फोटो में भाजपा ने नेता धैर्यवर्धन शर्मा कांग्रेस पार्टी के नेता एवं पूर्व मंत्री दाऊ हनुमंत सिंह चौहान को श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं।
इस फोटो को शिवपुरी के कई पत्रकारों ने अपनी फेसबुक पर शेयर किया है। जिसे लेकर अब कयासों की बाढ और तेज आ गई है। बीते कई दिनों से भाजपा नेता धैर्यवर्धन की कार्यशैली को देखकर लग रहा था कि वह भाजपा में उपेक्षित महसूस कर रहे है और वह जल्द भाजपा से बिदा ले सकते है। परंतु उनके इस फोटों ने इस आशंका को और बलबती कर दिया है।
इस मामले को लेकर जब भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा से बातचीत की तो उन्होंने बताया है कि पूर्व मंत्री दाऊ हनुमंत सिंह चौहान ने अपने जीवन काल में मणिखेडा सिंचाई परियोजना, शिवपुरी के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। इसलिए वह वहां पहुंचे है। हांलाकि उनके निधन के इतने दिनों बाद श्रृद्धाजंलि देना किसी के भी गले नहीं उतर पा रही है। शहर में इसे लेकर चर्चा है कि भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा का धैर्य जवाब दे गया है और अब वह भाजपा की नाराजगी के चलते कांग्रेस का दामन थाम सकते है।
