1005407642

बच्चों से भरी HAPPY DAYS SCHOOL की बस ने युवक को उड़ाया, उसके बाद बस लेकर भागा, युवक चिल्लाता रहा

1005407642

शिवपुरी। शहर में स्कूल बस चालकों की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। गुरुवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कथामिल के पास हैप्पी डेज स्कूल की बस ने एक बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक बच्चों से भरी बस लेकर मौके से फरार हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, मनियर निवासी लखन जाटव अपनी बाइक से थीम रोड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही हैप्पी डेज स्कूल की बस (क्रमांक MP 33 P 0647) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से लखन जाटव बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ व पीठ में चोटें आईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक ने वाहन नहीं रोका और बच्चों से भरी बस लेकर मौके से निकल गया। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

गौरतलब है कि जिस समय यह हादसा हुआ, उसी दौरान जिले में यातायात पुलिस और आरटीओ द्वारा स्कूल बसों की फिटनेस, परमिट, दस्तावेज और चालकों के लाइसेंस की विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद स्कूल बस चालक की लापरवाही और हादसे के बाद मौके से फरार होने की घटना ने स्कूल बसों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस में स्कूली बच्चे सवार थे और चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *