अब नवजीवन हॉस्पिटल में शुरू होंगी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा अग्रवाल दुबे की सेवाएं

शिवपुरी। शिवपुरी के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए राहत भरी खबर है। घोड़ा चौराहा, पोहरी बस स्टैंड रोड स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में अब प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आकांक्षा अग्रवाल दुबे (MBBS, MS) अपनी सेवाएं देंगी। डॉ. दुबे इससे पहले SVRS मेडिकल कॉलेज, शिवपुरी में विशेषज्ञ चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं।
डॉ. आकांक्षा अग्रवाल दुबे महिलाओं से संबंधित विभिन्न रोगों के उपचार के साथ सामान्य एवं सिजेरियन डिलीवरी, दूरबीन (लेप्रोस्कोपिक) विधि से बच्चेदानी के ऑपरेशन, परिवार नियोजन, गर्भनिरोधक परामर्श तथा बांझपन (इन्फर्टिलिटी) के इलाज में विशेषज्ञता रखती हैं।
इसके अलावा वे सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग एवं वैक्सीनेशन, बच्चेदानी व अंडाशय संबंधी बीमारियों का उपचार, बंद ट्यूब खोलने की सर्जरी तथा विवाह पूर्व एवं विवाह पश्चात स्वास्थ्य परामर्श भी उपलब्ध कराएंगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परामर्श ले सकते हैं। अपॉइंटमेंट एवं जानकारी के लिए 8839022630 एवं 9109225656 पर संपर्क किया जा सकता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अनुभवी विशेषज्ञ के जुड़ने से अब शिवपुरी एवं आसपास की महिलाओं को आधुनिक स्त्री एवं प्रसूति रोग उपचार की बेहतर सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी।
