14 साल की किशोरी को भागकर ले गया आरोपी, पुलिस ने 24 घंटे में ही दबोच लिया, RAPE की FIR

शिवपुरी। सीहोर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर नाबालिग बालिका को करैरा से सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार 14 जुलाई 2026 को ग्राम आंढर, थाना करैरा निवासी फरियादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना सीहोर में अपराध क्रमांक 86/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूली तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 जुलाई को नाबालिग बालिका को करैरा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
इस कार्रवाई में उनि जूली तोमर, सउनि नारायण सिंह बंजारा, प्रधान आरक्षक भगवती प्रसाद, योगेश सिंह, बेताल सिंह गुर्जर, आरक्षक देवेन्द्र परिहार, धर्मेन्द्र शर्मा, हुकुम सिंह, शैलेन्द्र नरवरिया एवं साहिल खान की सराहनीय भूमिका रही।
