छाया ने धर्मेन्द्र से की लव मैरिज: बोले घर बालों से खतरा, परिवार घर नहीं लौट पा रहा, सुरक्षा दो- SHIVPURI NEWS

शिवपुरी। पिछोर तहसील के ग्राम शाजापुर निवासी छाया परिहार ने अपने पति धर्मेन्द्र गुर्जर के साथ प्रेम विवाह के बाद पुलिस अधीक्षक शिवपुरी से सुरक्षा की मांग की है। दंपती का कहना है कि 13 जुलाई 2026 को ग्वालियर में आर्य समाज पद्धति से स्वेच्छा से विवाह करने के बाद उन्हें मायके पक्ष और कुछ लोगों से जान-माल का खतरा है।
आवेदन में युवती ने बताया कि वह बालिग है और अपनी इच्छा से विवाह किया है। विवाह के बाद सुरक्षा कारणों से दोनों गांव लौटने के बजाय ग्वालियर में रह रहे हैं। उनका आरोप है कि नाराज लोग उनके साथ अप्रिय घटना कर सकते हैं या झूठे मामलों में फंसा सकते हैं।
दंपती ने एसपी से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन को प्रेम विवाह की सूचना के रूप में दर्ज कर उन्हें, उनके पति तथा ससुराल पक्ष को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। आवेदन के साथ विवाह प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की प्रतियां भी प्रस्तुत की गई हैं।
