1000838859

तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

1000838859

शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र में रन्नौद-माढा-सिंघारई मार्ग पर शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सिंघारई निवासी 34 वर्षीय हरपाल यादव पुत्र लालजीराम यादव अपनी बाइक से माढा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान झंडी बहादुरा की तरफ से आ रहे कैलाश जाटव की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही इंदार थाना प्रभारी विवेक यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हरपाल यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कैलाश जाटव का उपचार जारी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *