1000838709

कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का प्रयास, साइबर सेल में शिकायत

1000838709

शिवपुरी। साइबर ठगों ने अब जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा की पहचान का दुरुपयोग कर लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है। कलेक्टर के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों को सस्ते दामों पर फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचने का झांसा दिया जा रहा है। मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत शिवपुरी के लालगढ़ निवासी प्रमोद रावत को “अर्पित वर्मा आईएएस” नाम की फेसबुक आईडी से मैसेंजर पर संदेश प्राप्त हुए। बातचीत के दौरान उनका मोबाइल नंबर लिया गया और बाद में उन्हें बताया गया कि कलेक्टर का एक मित्र, जो सीआरपीएफ में पदस्थ है, स्थानांतरण के कारण अपना घरेलू सामान बेच रहा है। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए बेड, फ्रिज, लैपटॉप, सोफा सहित अन्य सामानों की तस्वीरें भेजकर मात्र 90 हजार रुपए में बेचने का प्रस्ताव दिया गया।

बताया जा रहा है कि जिले के कई अन्य लोगों को भी इसी तरह के संदेश भेजे गए हैं। ठग अग्रिम भुगतान लेकर लोगों को शिकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कलेक्टर अर्पित वर्मा के नाम से बनाई गई फर्जी आईडी हाल ही में तैयार की गई है, जबकि उनकी आधिकारिक प्रोफाइल पर 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। जिला जनसंपर्क अधिकारी प्रियंका शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत साइबर सेल में कर दी गई है और पुलिस फर्जी आईडी संचालकों की पहचान कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *