1000838241

सरस्वती शिशु मंदिर राघवेंद्र नगर में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

1000838241

शिवपुरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, राघवेंद्र नगर में रविवार को योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तात्या टोपे बाल कल्याण उप समिति के उपाध्यक्ष जगत सिंह दांगी, सचिव राजू शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज सोनी, समिति सदस्य उत्तम सिंह कुशवाह एवं शुभ्रा शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों, विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन और प्राणायाम कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग के महत्व को समझाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सपना मांझी एवं आचार्य परिवार ने समिति पदाधिकारियों और अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में सभी को नियमित रूप से योग अपनाने और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *