1000835692

SHIVPURI NEWS – अवैध परिवहन करते 79 बोरी DAP खाद जब्त, दो आरोपियों पर FIR

1000835692

शिवपुरी। जिले में डीएपी खाद के अवैध परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 79 बोरी खाद जब्त की है। कृषि विभाग की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

तहसीलदार सिद्धार्थ शर्मा के निर्देश पर कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने फतेहपुर रोड स्थित गीता पब्लिक स्कूल के पास जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान राजेश यादव के ट्रैक्टर से 47 बोरी और अभिषेक रावत के पिकअप वाहन से 32 बोरी डीएपी खाद बरामद हुई। दोनों वाहनों से कुल 79 बोरी खाद जब्त की गई।

टीम द्वारा मांगे जाने पर आरोपी खाद खरीद से संबंधित कोई बिल, रसीद या ई-टोकन प्रस्तुत नहीं कर सके। कृषि विभाग ने पंचनामा बनाकर खाद के नमूने लिए और पूरी खेप पुलिस को सौंप दी। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *