1000833868

सिंध नदी पर अवैध रेत कारोबार पर कार्रवाई: 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 हाइड्रा मशीनें जब्त

1000833868

शिवपुरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने सिंध नदी के रिजौदी घाट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 3 हाइड्रा मशीनों को जब्त किया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अवैध उत्खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में बदरवास, रन्नौद, इंदार थाना एवं लुकवासा चौकी पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। खनिज विभाग के अधिकारियों को भी कार्रवाई में शामिल किया गया।

बुधवार रात संयुक्त टीम ने सिंध नदी के रिजौदी घाट पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से रेत का उत्खनन और परिवहन करते हुए 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा 3 हाइड्रा मशीनें मौके से जब्त की गईं। वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस और खनिज विभाग का कहना है कि जिले में अवैध खनन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब्त वाहनों के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा, थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक नवीन यादव, खनिज निरीक्षक ऋषभ दीक्षित, थाना प्रभारी इंदार विवेक यादव, चौकी प्रभारी लुकवासा बैजनाथ मिश्रा सहित पुलिस एवं खनिज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *