1000833779

असेम्बली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट्स की जिला कार्यकारिणी घोषित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

1000833779

शिवपुरी। असेम्बली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट्स की जिला कार्यकारिणी की घोषणा एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बुधवार को जिला कार्यालय शंकर कॉलोनी, राजेश्वरी रोड पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विभिन्न प्रतिभाओं और समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी भरत अग्रवाल को सर्वाइकल और साइटिका से पीड़ित लोगों का निःशुल्क उपचार कर राहत पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली शिल्पी शर्मा तथा बैटल ग्राउंड सीजन-2 की रनरअप मुस्कान शेख को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

बैठक में संगठन की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। इसके तहत जितेन्द्र सिंह रघुवंशी (जीतू) को जिला अध्यक्ष, बृज दुबे एवं जय नारायण शर्मा को जिला संरक्षक, अजय शर्मा को जिला प्रभारी, शुभ्रा शर्मा, दीपक वत्स एवं गौरव तोमर को जिला उपाध्यक्ष, अनंत सिंह जाट को जिला सचिव, धर्मेन्द्र सेन को जिला मीडिया प्रभारी तथा प्रमोद श्रीवास्तव को जिला कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन के अन्य पदों पर नियुक्तियां आगामी समय में की जाएंगी।

बैठक में जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह रघुवंशी, जिला प्रभारी अजय शर्मा, जिला संरक्षक बृज दुबे, जिला उपाध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र सेन सहित प्रमोद श्रीवास्तव, दारा खान, विकास दंडोतिया, अनुराग कटारे, सोहिल खान, चांद खान, टिंकल झा, ऋषि सेन, उमाशंकर गुप्ता और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।

Advertisement

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *